अन्य

दरभंगा को मोदी सरकार ने दिया ऐतिहासिक सौगात, कौशल विकास, उद्यमिता का हब बनेगा रामनगर आईटीआई : डा गोपाल जी ठाकुर रामनगर आईटीआई कॉलेज प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के रूप में होगा विकसित : सांसद 

दरभंगा। पीएम सेतु योजना के तहत भारत सरकार के कौशल विकास, उद्यमिता मंत्रालय के द्वारा दरभंगा रामनगर स्थित सरकारी आईटीआई का चयन किया गया जिसे प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने इस संबंध में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री श्री जयंत चौधरी के द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया इस क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान और भारतीय उद्यमिता संस्थान के माध्यम से उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके माध्यम से बड़े स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सक्षम बनाए जाएंगे। दरभंगा को मिली उपलब्धि की चर्चा करते हुए कहा 25 मई को दरभंगा को कौशल विकास का हब बनेगा के लिए उनके द्वारा मंत्री को भेंटकर पत्र सौंपकर आग्रह किया गया था। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ गया है।

सांसद डा ठाकुर ने बताया केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी के द्वारा सूचित किया गया है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.2 के तहत् रामनगर आईटीआई से 11 प्रशिक्षण केंद्रों को सूचीबद्ध किया जा रहा है तथा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम, मौकेनिकल फिटर एवं इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन सहित विभिन्न जॉब रॉल में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *