मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का किया अंतरण
छूटे हुए पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
दरभंगा, 10 नवम्बर 2026 :- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को पेंशन राशि का अंतरण प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।
इसी क्रम में दरभंगा जिले के कुल 4,10,652 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 45 करोड़ 17 लाख 17 हजार 200 रुपये की पेंशन राशि अंतरित की गई।पेंशन की राशि खाते में प्राप्त होने से लाभुकों ने हर्ष का व्यक्त किया।
इस अवसर पर एनआईसी, दरभंगा में उपस्थित जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिले के सभी पेंशनधारियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अनिमेश चंद्रा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पेंशनधारी उपस्थित थे।


