
दरभंगा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है पंडासराय के लहेरी टोला क्षेत्र में मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया एवं लग्गा मिलान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा एवं आयोजन व्यवस्था को देखते हुए 33 केवी पंडासराय फीडर के ओवरहेड तार को खोलकर 33 केवी भूमिगत केबल से विद्युत आपूर्ति संचालित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु 25 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक 33 केवी पंडासराय फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।उक्त अवधि में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पंडासराय एवं जेल से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, डीएमसीएच एवं बंगाली टोला से निकलने वाली 11 केवी फीडरों को भी आवश्यकता अनुसार आधे-आधे घंटे के रोटेशन पर संचालित किया जाएगा। जिस कारण संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें। कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र- बरहेता,टीचर कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर,हाउसिंग बोर्ड,मिथिला नगर, जनकपुरी,खाजासराय, खराजपुर,फ्रेंच कॉलोनी, सैदनगर,राजेंद्र नगर,शास्त्री नगर,काली धाम किसान नर्सरी,चित्रगुप्त नगर,बाबू साहेब कॉलोनी,डरहार, गोविंदपुर राम जानकी मंदिर,बहादुरपुर,बंबईया चौक,लहेरियासराय टावर,पुलिस लाइन, लक्ष्मीपुर कॉलोनी,एमपी मिश्रा चौक,बलभद्रपुर, खाजा सराय,न्यू खाजासराय,पंडासराय, लहरी टोल,के. एम. टैंक, बाकरगंज,गुदरी बाजार, इस्माईलगंज,बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद,लाइट हाउस, इमाम बारी,दुमदुमा, करमगंज,महाराजगंज, आकोपुर,गायत्री मंदिर, दारूभट्टी चौक जगह शामिल रहेगी।
