डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज (शनिवार) पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त (23rd Instalment) जारी करेंगे. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से होने वाले इस देशव्यापी हस्तांतरण के तहत ₹18,880 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता सीधे 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में जमा की जाएगी. इस योजना के तहत अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिसमें 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की सहायता मिल चुकी है

