डेस्क:महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के भिवंडी (Bhiwandi) शहर में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) (खाद्य विषाक्तता) का एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है. एक स्थानीय सड़क किनारे स्थित लोकप्रिय स्टॉल से स्ट्रीट फूड खाने के बाद करीब 80 लोगों को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. प्रभावित लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार शाम से इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) अस्पताल में भर्ती कराने का सिलसिला शुरू हुआ. चिकित्सा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आपातकालीन स्थिति के बावजूद सभी मरीजों का इलाज सुचारू रूप से चल रहा है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है

