डेस्क:टेलीविजन धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) और ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ (Chhava) में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली युवा अभिनेत्री संचिता उगाले (Sanchita Ugale) के आकस्मिक निधन ने पूरी मनोरंजन दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. रविवार, 14 जून 2026 की शाम मुंबई से सटे नालासोपारा (ईस्ट) स्थित उनके आवास पर 22 वर्षीय संचिता का शव बरामद हुआ. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, उन्होंने बेडरूम में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या की है. संचिता की इस असामयिक मौत ने उनके सह-कलाकारों, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे सदमे और शोक में डाल दिया है, क्योंकि उनकी मौत से महज कुछ घंटे पहले तक वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय और खुश नजर आ रही थीं

