खेल

मैच भले ही ड्रॉ हुआ, लेकिन जापानी फैंस ने दिल जीत लिया! स्टेडियम साफ कर दुनिया को सिखाया तहजीब का पाठ

डेस्क:फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ (Group F) मुकाबले में नीदरलैंड और जापान के बीच खेला गया मैच भले ही 2-2 की बराबरी पर छूटा हो, लेकिन मैदान के बाहर जापानी प्रशंसकों ने अपनी संस्कृति से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है. अमेरिका के डलास स्टेडियम में अंतिम सीटी बजने के बाद जहां अन्य दर्शक मैदान से बाहर निकल रहे थे, वहीं नीली जर्सी पहने सैकड़ों जापानी फैंस स्टेडियम में ही रुक गए. उन्होंने नीले रंग के प्लास्टिक बैग हाथ में लेकर स्टैंड्स में फैली गंदगी, पानी की बोतलें और खाने के रैपर्स को बेहद सलीके से साफ किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस घटना के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसकी खेल प्रेमी जमकर सराहना कर रहे हैं.मैदान पर दिखा रोमांच, आखिरी मिनटों में जापान ने की बराबरी
मैच की बात करें तो पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई भी गोल करने में नाकाम रहीं. दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही मुकाबले का रोमांच बढ़ गया. नीदरलैंड की ओर से स्टार खिलाड़ी वर्जिल वान डाइक और क्रायसेंसियो समरविले ने गोल दागकर अपनी टीम को दो बार बढ़त दिलाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *