राष्ट्रीय

आयुष्मान भारत कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं और डाउनलोड करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

डेस्क:आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) (PM-JAY) के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है. अब पात्र परिवार बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे, पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से अपना ‘आयुष्मान कार्ड’ (Ayushman Card) जेनरेट और डाउनलोड कर सकते हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा शुरू की गई यह डिजिटल प्रक्रिया पूरी तरह आधार-आधारित वेरिफिकेशन (Aadhaar-Based Verification) और ओटीपी (OTP) ऑथेंटिकेशन पर काम करती है. इसकी मदद से लोग अपने स्मार्टफोन के जरिए ही पात्रता की जांच कर आवेदन कर सकते हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस प्रक्रिया को और तेज करने के लिए राशन कार्ड के डेटा को भी लिंक किया गया है, जिससे मंजूरी महज 24 घंटे के भीतर मिल जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *