अन्य

RR vs GT Qualifier 2: बारिश ने डाला खलल तो राजस्थान का टूट जाएगा सपना, गुजरात सीधे फाइनल में

चंडीगढ़: Indian Premier League 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। दूसरा क्वालीफायर मुकाबला Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में Royal Challengers Bengaluru से भिड़ेगी।

लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है। अगर बारिश या किसी अन्य वजह से यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि गुजरात टाइटंस को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

क्यों फाइनल में पहुंच जाएगी गुजरात?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक फाइनल मुकाबले को छोड़कर बाकी प्लेऑफ मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर क्वालीफायर-2 पूरा नहीं हो पाता, तो लीग स्टेज में बेहतर पोजिशन पर रहने वाली टीम को आगे भेजा जाएगा।

पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर थी। इसी वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में गुजरात को फायदा मिलेगा।

कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?

मौसम रिपोर्ट के अनुसार 29 मई को मुल्लांपुर में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में फैंस को पूरे मुकाबले की उम्मीद है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *