मुंबई: मुंबईकरों को अब एसी लोकल का आरामदायक सफर खूब पसंद आ रहा है। Central Railway के मुताबिक 26 जनवरी से 20 मई 2026 के बीच रोजाना औसतन 1.30 लाख यात्रियों ने एसी लोकल में सफर किया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 87 हजार के आसपास था। यानी यात्रियों की संख्या में करीब 48.5 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
रेलवे की कमाई में भी जबरदस्त उछाल आया है। इस अवधि में कुल राजस्व 44.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 64.40 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं कुल यात्रियों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 1.50 करोड़ हो गई है।
108 तक पहुंची एसी लोकल सेवाएं:
सेंट्रल रेलवे ने एसी लोकल सेवाओं का तेजी से विस्तार किया है। पहले जहां 66 सेवाएं चल रही थीं, अब यह संख्या बढ़कर 108 हो गई है। Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus से कल्याण, बदलापुर, टिटवाला और पनवेल रूट पर नई सेवाएं शुरू होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की डिमांड के हिसाब से और भी एसी लोकल सेवाएं बढ़ाई जा सकती हैं।
आशुतोष झा

