नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मकान नंबर R-15 में अचानक AC के इनडोर यूनिट में धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे घर में आग और धुआं फैल गया। हादसे में 80 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी Dhanendra Kumar की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही Delhi Police और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
AIIMS ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम:
घर में उस वक्त परिवार के सदस्य और घरेलू सहायकों समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। गंभीर हालत में धनेंद्र कुमार को AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वहीं उनके बेटे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस: घटना के बाद क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC यूनिट में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी साजिश या आपराधिक एंगल से इनकार किया है और मामले की जांच जारी है।
आशुतोष झा

