कोलकाता: पश्चिम Bengal की भाजपा सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रणनीतिक रूप से अहम ‘चिकन नेक’ इलाके की 121 हेक्टेयर जमीन BSF को सौंपने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सीमावर्ती जिलों में भी बड़ी मात्रा में जमीन ट्रांसफर की गई है, जहां बॉर्डर फेंसिंग और नए आउटपोस्ट बनाए जाएंगे।
इस फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। सरकार ने दावा किया है कि इससे अवैध घुसपैठ और तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने 45 दिनों के भीतर 600 एकड़ जमीन BSF को सौंपने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत तेजी से जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश से करीब 2217 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसमें अभी भी कई हिस्सों में फेंसिंग का काम बाकी है।
आशुतोष झा

