अन्य

नीट परीक्षा के लिए वायुसेना की मदद पर विचार, विपक्ष ने साधा निशाना

नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रश्नपत्रों के परिवहन में भारतीय वायु सेना की मदद लेने पर विचार कर रही है। इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई।

सूत्रों के मुताबिक, एयरफोर्स के विमानों और सेना की सुरक्षा व्यवस्था के जरिए प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जा सकते हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

वहीं, शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पेपर पहुंचाने के लिए वायुसेना का इस्तेमाल हो रहा है, तो उत्तर पुस्तिकाओं के लिए नौसेना की पनडुब्बियां भी लगा दीजिए।

गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद के बाद 3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अब पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *