डेस्क:पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही सुवेंदु अधिकारी का राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल अमित शाह ने स्पष्ट किया कि नई सरकार का मुख्य लक्ष्य बंगाल को उसके खोए हुए गौरव ‘सोनार बांग्ला’ तक वापस ले जाना है। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकियों की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन बंगाल चुनावों में लोगों ने BJP पर अपना भरोसा जताया है। अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद घुसपैठ और गौ-तस्करी नामुमकिन हो जाएगी। पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करने के बाद अपना संबोधन शुरू करते हुए अमित शाह ने कहा, “एक तरह से, आपके भरोसे की बदौलत ही आज के जश्न का मुख्य चेहरा और बंगाल के भावी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हैं।

