अन्य

बुडको की कार्यशैली पर बिफरे पार्षद विशेष बैठक में सुस्त काम पर फूट पड़ा पार्षदों का गुस्सा, कार्यों की सुस्त रफ्तार और खामियों को लेकर जतायी नाराजगी

दरभंगा। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में बुडको द्वारा चल रही योजनाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से नगर निगम सभागार में महापौर, अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई इस विशेष बैठक में निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यों

की चल रही सुस्त रफ्तार, खामियों को लेकर पार्षदों ने अपनी गहरी नाराजगी जताया और पार्षदों ने बुडको को सख्त निर्देश देते हुए कहा की 20 मई तक सभी लंबित कार्यों को पूरा करें, यदि निर्धारित समय

सीमा के भीतर काम पूरा नहीं की गई तो फिर हम पार्षदगण कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। बुडको के खिलाफ सड़को पर होगा आंदोलन इसके लिए हमें विवश ना करें, बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जमकर खड़ी-खोटी सुनाई गई। पार्षदों ने एक स्वर में बुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अभय पाण्डेय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाएगए और फिर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पार्षदों का का कहना था

बुडको द्वारा किए जा रहे कार्य

जनकल्याणकारी नहीं हैं। किसी भी

फेज में काम व्यवस्थित तरीके से नहीं

किया गया है। इसके कारण आम

जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों खर्च, पर अधिकांश मुहल्ला में

लोगों को नल जल योजना का लाभ

नहीं: पार्षदों ने विशेष रूप से नल-जल योजना पर निशाना साधा. कहा करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद अधिकांश मोहल्लों में लोगों को नल का जल नसीब नहीं हो रहा है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आज तक आवागमन में लोगों को समस्या हो रही है। बैठक में वार्ड 13 के पार्षद सह दरभंगा प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के अध्यक्ष, राजीव सिंह,पार्षद,नफिसूल हक रिंकू,पार्षद,रियासत अली, उपमहापौर नाजिया हसन,नगर आयुक्त राकेश गुप्ता,उप नगर आयुक्त डॉ जय चंद अकेला सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद,पदाधिकारी व निगम कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *