दरभंगा

डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

 

दरभंगा, 09 नवंबर 2026 :-बिहार सरकार के निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार* की अध्यक्षता में जन-सुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना तथा कई मामलों में स्वयं दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि जन-सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का *त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान* सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।

 

आज आयोजित जन-सुनवाई में *15 से अधिक नागरिकों* ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

आज की जनसुनवाई में भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग,बिजली विभाग आदि से संबंधित परिवादी उपस्थित हुए।

 

जिलाधिकारी द्वारा कई मामलों का समाधान दूरभाष के माध्यम से तत्काल कराने का निर्देश दिया गया,जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *