
दरभंगा। जिला में 75 गैस एजेंसी के माध्यम से आज 8184 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया। जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6 हजार 414, बेनीपुर अनुमण्डल में 920, बिरौल अनुमण्डल में 850 शामिल है।
डीएसओ सुरेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार जिले में 05 मई को 10 हजार 903 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया 06 मई को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 18411, बेनीपुर अनुमण्डल में 1722 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4846 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। उप निदेशक जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। विभागीय नियमानुसार उपभोक्ताओं को नंबर लगाने के उपरांत 2 से 3 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस दी जाती है।
उन्होंने कहा कैटरिंग के माध्यम से शादी विवाह या अन्य कार्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुए शिकायत में से अधिकांश शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश किसी उपभोक्ता को विभागीय नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं करने पर पर संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। जिला प्रशासन,दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष पर कर सकते हैं, जिसको तत्काल निष्पादन किया जाता है। मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। शादी विवाह आदि समारोह के अवसर पर नियमानुसार उपभोक्ताओं को कमर्शियल गैस का पांच सिलेंडर विभागीय निर्देशानुसार दिया जा रहा है।
