
दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर गांव निवासी जगदीश झा की पुत्री सोनाली झा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2026 में 89 वीं रैंक प्राप्त कर पूरे देश में मिथिला को एकबार फिर से गौरवान्वित की हैं। सफलता की खबर सुनते ही दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष, राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने यह बातें विज्ञप्ति जारी कर कही हैं। ईश्वर मंडल ने सोनाली झा के पैतृक आवास दुलारपुर स्थित मुलाकात कर उन्हें बधाई देते राष्ट्र ओर समाज हित में कार्य करने का अनुरोध भी किया। ईश्वर मंडल ने सोनाली झा को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक पाग और अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन करते हुए कहा सोनाली की यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि संपूर्ण मिथिलांचल और बिहार के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा सोनाली ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया है प्रतिभा किसी सुख सुविधा की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की सर्वोच्च सेवा आईएएस के लिए चयनित होना गौरवपूर्ण है। सोनाली की यह उपलब्धि हमारी आने वाली पीढ़ी,विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सोनाली के पिताजी जगदीश झा,चाचा जी सदा नन्द झा समस्त परिजन,क्षेत्र के रवि प्रकाश झा,राजीव चौधरी,शंभू चौधरी, सतीश कुमार चौधरी,आनन्द चौधरी, विनय कुमार चौधरी,पवन कुमार चौधरी,गंगानाथ चौधरी,परमानंद झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
