दरभंगा में 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू
दरभंगा, 09 नवंबर 2026 :-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव द्वारा बताया गया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा-6) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किया जाएगा।
उक्त परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु दरभंगा जिले के शहरी क्षेत्र में कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्र निम्नवत हैं—बी०के०डी० (जिला स्कूल), लहेरियासराय, दरभंगा। एम०एल० एकेडमी (ब्लॉक-A), लहेरियासराय, दरभंगा। एम०एल० एकेडमी (ब्लॉक-B), लहेरियासराय, दरभंगा। एम०ए०आर०एम० उच्च विद्यालय, लालबाग, दरभंगा। मारवाड़ी उच्च विद्यालय, सेनापथ, दरभंगा। +2 मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, कादिराबाद, दरभंगा। +2 सुंदरपुर बेला उच्च विद्यालय, सुंदरपुर, दरभंगा। +2 आर०एन०एम० बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा। राज उच्च विद्यालय, हसन चौक, दरभंगा। बंसी दास मध्य विद्यालय, जी०एन० गंज, लहेरियासराय, दरभंगा। +2 विद्यापति उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा। +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर, दरभंगा।
परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री कुमार गौरव द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में 28 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 07:00 बजे से परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया समाप्त होने तक निषेधाज्ञा लागू की गई है।
*निषेधाज्ञा के तहत निम्नलिखित प्रतिबंध लागू रहेंगे*
परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय न्याय संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध को करने अथवा शांति भंग करने के उद्देश्य से पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा।
किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा अथवा अन्य घातक हथियार, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक सामग्री लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।
पूर्वाह्न 06:00 बजे से अपराह्न 07:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित अन्य व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
*निषेधाज्ञा से मुक्त रहेंगे निम्नलिखित व्यक्ति एवं गतिविधियां*
परीक्षा संचालन कार्य में प्रतिनियुक्त सरकारी पदाधिकारी, आरक्षी एवं सैन्य बलों के कर्मी।
सरकार अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारी व्यक्ति।
शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कार्य में लगे कर्मी।
शवयात्रा, धार्मिक जुलूस एवं शादी-विवाह से संबंधित कार्यक्रम।


