राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : सरकारी नौकरी और ‘ग्रेच्युटी’ की राशि को लेकर बहू की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

डेस्क :महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 60 वर्षीय महिला को रेलवे की नौकरी और ‘ग्रेच्युटी’ की राशि को लेकर हुए विवाद में अपनी बहू की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘ग्रेच्युटी’ की राशि नियोक्ता अपने कर्मचारी को उसकी लंबी और निरंतर सेवा के लिए एकमुश्त भुगतान […]

राष्ट्रीय

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय पर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार : सीमा शुल्क

डेस्क :दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी 31 दिसंबर को बैंकॉक से दिल्ली आया था और उसे अगले दिन कोलंबो के लिए रवाना होना था। आव्रजन मंजूरी के बाद यात्री ने […]

राष्ट्रीय

ओल्ड फरीदाबाद’ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया

डेस्क :हरियाणा के ‘ओल्ड फरीदाबाद’ रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक महिला ने समय-पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर एक बच्ची को जन्म दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जिसके बाद मां और नवजात को अस्पताल […]

राष्ट्रीय

नागपुर में माता-पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे को दो माह तक जंजीरों से बांधे रखा, पुलिस ने मुक्त कराया

डेस्क :नागपुर में माता-पिता द्वारा अपने 12 वर्षीय बेटे को दो माह तक घर के भीतर जंजीरों से बांधे रखने का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले माता-पिता ने दावा किया कि लड़के में व्यवहार संबंधी समस्याएं थीं और वे उसे […]

राष्ट्रीय

खंडपीठ ने NTA के खिलाफ याचिका खारिज करने के एकल पीठ का आदेश कायम रखा

डेस्क :दिल्ली उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ दो जेईई उम्मीदवारों द्वारा दायर रिट याचिका को खारिज करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा है। याचिका में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2025 की प्रवेश परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। मुख्य न्यायाधीश […]

राष्ट्रीय

भाजपा गांधी और भगवान राम का नाम दुष्प्रचार के लिए करती, उनके आदर्शों को नहीं मानती :सुरजेवाला

डेस्क :कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को ‘‘विकसित भारत- जी रामजी कानून’’ से बदलने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा न तो महात्मा गांधी का सम्मान करती है और न ही भगवान राम का, बल्कि वह केवल […]

राष्ट्रीय

बिहार की बेटियों पर दिये गये बयान से सियासी भूचाल,उत्तराखंड की मंत्री के पति की मुश्किलें बढ़ीं

डेस्क :उत्तराखंड सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक शर्मनाक बयान ने पूरे बिहार में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। एक सार्वजनिक मंच से दिये गये उनके बयान में बिहार की लड़कियों को पैसों में खरीदने जैसी घृणित और अपमानजनक बात कही गयी। बयान का आशय […]

राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान एवं निकोबार में संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की शनिवार को अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई और अपराह्न करीब दो बजकर 40 मिनट पर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा […]

राष्ट्रीय

मालवीय, वाजपेयी सही मायने में राजनेता थे:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

डेस्क :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें सही मायने में राजनेता बताया। सिंह दिल्ली विधानसभा में दोनों नेताओं के चित्रों का अनावरण करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने […]

राष्ट्रीय

दिल्ली की अदालत ने 2017 में हुई हत्या के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया

डेस्क :दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति को 2017 में आनंद विहार आईएसबीटी में देर रात हुए झगड़े के दौरान एक युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने का दोषी ठहराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरविंदर सिंह ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ने शंकर लाल के खिलाफ आरोपों को […]