डेस्क:दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरी थाने को तड़के करीब रात 2:24 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह हादसा तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक रिहायशी इमारत में हुआ।

