राष्ट्रीय

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया, दिल्ली-NCR में फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, प्रशासन ने किया रेड अलर्ट जारी

डेस्क :शुक्रवार सुबह पंजाब से बिहार तक फैली घने कोहरे की मोटी परत के कारण इंडो-गैंगेटिक मैदानों में विजिबिलिटी कम हो गई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। IMD के अधिकारियों ने बताया […]

राष्ट्रीय

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज

डेस्क :वीबी-जी राम जी विधेयक पारित होने के विरोध में विपक्ष के प्रदर्शनों के बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में वंदे मातरम बजाए जाने के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो कल तीन देशों की यात्रा से लौटे थे, आज सदन में उपस्थित थे। […]

राष्ट्रीय

मुझे मुख्यमंत्री की धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता: Gaurav Gogoi

डेस्क :कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की धमकियों से उन्हें “कोई फर्क नहीं” पड़ता। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गोगोई ने बृहस्पतिवार को जोरहाट में पत्रकारों से कहा, “मुख्यमंत्री की धमकियों और डराने की कोशिशों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें ऐसा करते रहने दीजिए। […]

राष्ट्रीय

G-RAM-G Bill के खिलाफ संसद परिसर में TMC का धरना, गिरिराज सिंह बोले- विरोध करने वाले मजदूरों के दुश्मन

डेस्क :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पारित होने के विरोध में संसद परिसर में 12 घंटे के धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस सांसदों की आलोचना की। उन्होंने विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक चाल बताया, जिसका उद्देश्य मजदूरों को लाभ पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग इस वीबी-जी-राम-जी विधेयक 2025 […]

राष्ट्रीय

मुंबई : पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की बेघर ‘हिंदू’ पत्नी का जानें दर्द !

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की हिंदू पत्नी होने का दावा करनेवाली एक महिला के नवी मुंबई में बेघर पाए जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. महिला ने अपना नाम रेखा श्रीवास्तव बताया जो एक पूर्व एयरलाइन पायलट थीं और दुबई में उनकी अपनी एयरलाइन थी, जामनगर और मुंबई में […]

बीजेपी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी अब किसे सौंपी जाएगी। नितिन नवीन बिहार सरकार में इन दोनों महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। पथ निर्माण विभाग के तहत सड़कों के विस्तार और मजबूती पर काम हुआ, वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। उनके कार्यकाल को सक्रियता और कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है और सरकार व पार्टी दोनों में उनकी छवि एक प्रभावी मंत्री की रही है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक भूमिका मिलने के बाद नितिन नवीन ने यह निर्णय लिया कि वे पूरी तरह पार्टी के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह कदम “एक व्यक्ति, एक जिम्मेदारी” के सिद्धांत के अनुरूप उठाया गया है, ताकि वे नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभा सकें। संवाददाता: आशुतोष झा रॉकी
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय जिम्मेदारी के बाद नितिन नवीन का मंत्री पद से इस्तीफा, दो अहम विभाग हुए खाली

डेस्क : बीजेपी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि […]

राष्ट्रीय

तंदूरी रोटी, चिकन-सोया चाप जैसी चीजों का दिल्लीवाले अब नहीं ले पाएंगे मजा! दिल्ली सरकार ने निकाला कड़ा आदेश

डेस्क :रोटी और भुनी हुई चीज़ें बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला आम तंदूर, दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने की लड़ाई में नया निशाना बन गया है। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (DPCC) ने शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट और खुली खाने की जगहों पर कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल करने वाले तंदूर पर बैन लगाने […]