डेस्क: गुजरात के जूनागढ़ जिले में लोक कलाकार गोपाल साधु पर नोटों की बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध लोक कलाकार गोपाल साधु श्रीमद् भागवत के कार्यक्रम में भजन गा रहे थे तो माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भर गया। भजन सुनने वाले लोगों ने जमकर पैसे लुटाए। हालत ऐसी हो गई कि गोपाल साधु नोटों की ढेर में दबे नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, खंभालिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान गोपाल साधु ने भजन गाया। गोपाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी।
ऑर्गनाइज़र ने घोषणा की है कि प्रोग्राम चलाने का खर्च निकालने के बाद जो भी रकम और डोनेशन बचेगा, वह अहीर चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। इस प्रोग्राम से होने वाली लाखों की इनकम का इस्तेमाल गुजरात अहीर कन्या हॉस्टल और अहमदाबाद में एक एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स बनाने में उपयोग होगा। भजन कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोपाल साधु नोटों के ढेर में दबे नजर आ रहे हैं। गोपाल साधु पर लोगों ने इतने पैसे लुटाए कि वह नोटों में ढक गए। वीडियो में देखा जा रहा है कि लोगों ने गोपाल साधु पर 10, 20, 50, 100 और 500 रुपयों के नोट उड़ाए।

