अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : बुजुर्गों को मिली ओरल केयर किट

 LCWW फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए लगाया दंत चिकित्सा एवं ओरल हाइजीन शिविर

लखनऊ। सामाजिक सेवा की अपनी पहलों को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फाउंडेशन (LCWWF) ने मंगलम, लखनऊ और आशा डेंटल क्लीनिक के सहयोग से जानकीपुरम एक्सटेंशन स्थित ओल्ड एज होम में दंत परीक्षण, उपचार एवं ओरल हाइजीन शिविर का आयोजन किया।

शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे एवं डाॅ. अनुपमा खरे ने चयनित बुजुर्गों का दंत परीक्षण किया और मौखिक स्वच्छता तथा वितरित की गई ओरल केयर किट के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। जरूरत के अनुसार आवश्यक दंत उपचार की भी व्यवस्था की गई, जिसका खर्च मंगलम, लखनऊ द्वारा वहन किया गया।

कार्यक्रम में मंगलम के संयुक्त सचिव मेजर (सेवानिवृत्त) के. किशोर, कार्यकारी समिति के सदस्य संजीव कुमार सक्सेना, LCWWF के वरिष्ठ एडमिन अनिल शुक्ला, एडमिन नीरजा शुक्ला, सामाजिक सेवा विंग के प्रमुख कैलाश कुमार श्रीवास्तव, नीता टेकवानी, विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं नवीन गर्ग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनिल शुक्ला ने लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए नियमित और जरूरत आधारित सेवा पहलों की आवश्यकता पर जोर दिया।

मेजर (सेवानिवृत्त) के. किशोर ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे समन्वित प्रयास जारी रखने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के अंत सामाजिक सेवा विंग के प्रमुख कैलाश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *