दरभंगा

श्री अजय कुमार शर्मा ने उपकारा बेनीपुर का औचक निरीक्षण किया। 

दरभंगा, 30 सितंबर 2026 :- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने उपकारा बेनीपुर का औचक निरीक्षण किया।

 

काराधीन बंदियों को उपकारा में उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी लिया।

उन्होंने कैदियों से साप्ताहिक भोजन तालिका के अनुरूप भोजन मिलने के बाबत पूछताछ की। बंदियों से उनकी परेशानी और कारा व्यवस्था में सुधार आदि के बारे में जानकारी लिया।

बंदियों ने पानी की उपलब्धता में सुधार की बात कही जिस पर काराधीक्षक को जरुरी दिशा निर्देश दिया गया। बंदियों ने परिजनों से बातचीत हेतु टेलिफोन सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध किया, जिसपर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने काराधीक्षक को इस दिशा में नियमानुसार कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा की कानूनन बंदियों को अपने परिजनों से मुलाकात एवं बातचीत का अधिकार है तो इसके लिए जो भी उचित सुविधाएं हैं बंदियों को उपलब्ध करायें। महिला वार्ड, चिकित्सालय, विधिक सहायता केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। कारा में 262 पुरुष एवं 16 महिला बंदी संसिमित थे। निरीक्षण के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री ऋषि गुप्ता एवं एसीजेएम श्री रौशन कुमार छापोलिया भी साथ थे।

मौके पर उपकारा अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, उपाधीक्षक विनोद कुमार,सहायक उपाधीक्षक अमितेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *