UP : विधायक बेदी राम गाजीपुर में एक CHC पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने विधायक जी की इज्जत उतार दी. डॉक्टर ने कहा-‘तुम्हारे जैसे विधायक बहुत देखे’, बेदी राम ओपी राजभर की पार्टी के विधायक हैं.
गुरुग्राम : 17 अगस्त को एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले वाला एक आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी गिरफ्तार। पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी है। क्रिकेट सट्टे से जुड़ी बेटिंग एप को प्रमोट करने पर हिमांशु भाऊ गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।
UP : रात के अंधेरे में उफनती झांसी की सुखनई नदी में सुधा राय मरने के लिए कूदी थी. तमाशबीन खड़े ही थे, तभी सिपाही धीरेन्द्र सिंह नदी में कूद गये. थोड़ी देर में युवती को अपनी बांहों में लेकर नदी से निकले धीरेन्द्र फिल्मी हीरो की तरह. युवती सुरक्षित है.