उत्तराखंड पुलिस आज सुबह यूपी के जिला लखीमपुर खीरी में बाजार से कुछ युवकों को फिल्मी स्टाइल में उठाकर ले गई। बताया जा रहा है कि नैनीताल में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग की घटना में ये युवक पकड़े गए हैं।
ये है एडवोकेट परमानंद गुप्ता। लखनऊ कोर्ट ने इसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। वकील की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में पूजा रावत काम करती थी। इसी पूजा के जरिये वकील ने अपने विरोधी अरविंद-अवधेश यादव पर गैंगरेप, SC-ST एक्ट का झूठा केस दर्ज कराया। जांच में पता चला कि पूरा केस फर्जी था।
कौशांबी, उत्तर प्रदेश : मंदिर में गर्लफ्रेंड संग शादी कर रहे 22 साल के अंकुल सरोज की कल रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की की फैमिली ने किसी बहाने से लड़के को बुलाया और हमला कर दिया। दोनों कुछ महीने पहले शादी करके अपने-अपने घर रह रहे […]
यूपी के बरेली में आला हजरत के उर्स में चादर जुलूस के दौरान दो समुदाय आमने-सामने आए। हिन्दू पक्ष ने मुस्लिमों के चादर जुलूस का विरोध किया। पुलिस ने विरोध करने वालों पर लाठियां फटकारी। हिन्दू पक्ष ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।