अन्य

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक, 2 जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा

दरभंगा। दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा, कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई।जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों,जन शिकायतों एवं विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायत से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम नागरिकों को त्वरित सुविधा मिल सके।

 

2 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर पंचायतों का चयन कर उसकी सूची उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

 

इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए वार्डों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 35 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए लंबित सीमांकन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि संबंधित योजनाओं का कार्यान्वयन समय पर सुनिश्चित किया जा सके।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया जिले में संचालित डिग्री कॉलेज से संबंधित निर्माण एवं संचालन कार्यों का नियमित अनुश्रवण करें तथा कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी करें।

 

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता (राजस्व), मनोज कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पवन कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *