
दरभंगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद, दरभंगा के निर्देशक, डॉ. शोएब अहमद खान ने कहा प्रिया यादव के एसडीएम बनने पर उन्हें और उनके परिवार को ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा हमारी छात्रा रही प्रिया यादव हमारे स्कूल की वर्ष 2014 मे 10 वी की होनहार छात्रा रही है।प्रिया यादव के एसडीएम बनने पर हमें और दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद दरभंगा परिवार सहित पूरे दरभंगावासियों को गर्व और बहुत खुशी हो रही है। आप आगे भी समाज और बिहार का नाम रौशन करती रहे। और अपने बेहतर कार्य से लोगो की सहायता करती रहे।
