राष्ट्रीय

MP : बड़ा सड़क हादसा, कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत, 6 घायल

डेस्क: मध्य प्रदेश (MP) के नर्मदापुरम (Narmadapuram) में देर रात एक भीषण सड़क हादसे (Major Road Accident ) ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। माखननगर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधनी से टवेरा गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के समय टवेरा अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली के साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ये हैं मृतकों के नाम, अधिकांश महेंद्रवाड़ी से हैं
साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19)
हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57)
शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18)
विनीत यादव पिता मोहन यादव (22)
संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर)
इन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
भारत यादव, पिता दामोदर यादव (23)
आकाश इवने, पिता मुन्नालाल इवने (25)
देवांश इवने, पिता राम गोपाल इवने (15)
अमन यादव, पिता केशव प्रसाद यादव (20)
विनोद उइके, पिता भोलाराम उइके (22)
सुमित, पिता सुखराम मोरप्पा (20)
राजेश धुर्वे, पिता राम भरोस धुर्वे (35)
क्षेत्र में शोक का माहौल
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कम दृश्यता, रात का समय या चालक की लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिला अस्पताल में रातभर मृतकों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गईं, जिससे हर कोई स्तब्ध है।
हादसे की जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों और मृतकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह से सात घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *