वायरल वीडियो

ओडिशा : मृतक बहन के बैंक अकाउंट से पैसा निकालने के लिए भाई को बतौर सुबूत कब्र खोदकर कंकाल को कंधे पर लाद ले जाना पड़ा बैंक !

ओडिशा के केओंझार से व्यवस्था की संवेदनहीनता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक भाई को अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल लेकर बैंक पहुंचना पड़ा। मल्लीपासि इलाके के जीतू मुंडा की बहन कालरा की दो महीने पहले मौत हो गई थी। उसके खाते में जमा ₹19,300 निकालने के लिए जीतू बैंक के चक्कर काट रहा था। लेकिन, बैंक अधिकारियों ने कागजी नियमों का हवाला देते हुए साफ कह दिया—’या तो खाताधारक को लाओ या मृत्यु प्रमाण-पत्र। अनपढ़ और बेबस जीतू के पास कोई दस्तावेज नहीं था।हारकर उसने कब्र से बहन का कंकाल निकाला और उसे कंधे पर लादकर सीधे बैंक पहुंच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *