दरभंगा

जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत छठी पोखर, सुंदरपुर में स्वच्छता हेतु श्रमदान आयोजित

 

दरभंगा, दिनांक 27 अक्टूबर, 2026:-जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा दरभंगा नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 अंतर्गत सुंदरपुर स्थित छठी पोखर में स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोखर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया तथा स्थानीय नागरिकों को जलस्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

 

अभियान में नमामि गंगे वॉलंटियर्स, महात्मा गांधी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वयंसेवकों, दरभंगा नगर निगम के स्वच्छता साथियों एवं स्थानीय वार्ड पार्षद भगवान लाल ठाकुर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता एवं जलस्रोत संरक्षण का संदेश दिया।

 

जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, श्री फारूक इमाम ने विशेष अभियान 6.0 के संबंध में कहा कि स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना, सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखना तथा युवाओं और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय बनाना है।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

 

अभियान में संजीव कुमार, सुमित कुमार, ओंकार साह, रीतिश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं, स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *