डेस्क: मुंबई के प्राइम इलाके जुहू में बना नानावती परिवार का मशहूर sea-facing bungalow Leela अब नए मालिक के पास चला गया है। 6BHK का यह खूबसूरत आर्ट डेको स्टाइल बंगला 221 करोड़ रुपये में महेश नोटंदस ज्वैलर्स ग्रुप की रियल एस्टेट शाखा नोटंदस रियल्टी ने खरीदा है। इस हाई-प्रोफाइल डील के बाद मुंबई के लग्ज़री रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है।
यह बंगला ग्रेड IIB हेरिटेज प्रॉपर्टी के रूप में लीस्टेड है। 1950 में बना यह sea-facing घर नानावती परिवार के ownership में था, जो विले पार्ले के मशहूर नानावती अस्पताल से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की बिक्री नीलामी प्रक्रिया के जरिए की गई। सूत्रों का कहना है कि 221 करोड़ रुपये की यह डील मुंबई के रियल एस्टेट बाजार की सबसे महंगी डील्स में एक है।
बंगले का एरिया
मुंबई के जुहू इलाके में स्थित यह sea-facing bungalow करीब 1,355 वर्ग मीटर (लगभग 14,585 वर्ग फुट) के प्लॉट पर बना है। इस बंगले का एरिय लगभग 8,480 वर्ग फुट है। इसके साथ लगभग 2,500 वर्ग फुट का टेरेस और करीब 5,000 वर्ग फुट का बड़ा गार्डन बना हुआ है।
कीमत के हिसाब से देखें तो यह सौदा करीब ₹2.60 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है। वहीं, कुल प्लॉट एरिया के आधार पर यह लगभग ₹1.51 लाख प्रति वर्ग फुट है। यह दर वर्ली Sea Face में उद्योगपति उदय कोटक के करीब ₹2.89 लाख प्रति वर्ग फुट वाले सौदे से थोड़ी कम है। 1950 के दशक में आर्ट डेको शैली में बना यह शानदार बंगला ground floor समेत दो मंजिलों में बना हुआ है।
बंगले का खूबसूरत Inside structure
बंगले में एक डाइनिंग रूम, 6 बेडरूम, समुद्र की ओर खुलने वाली खूबसूरत बालकनियां और बड़ा टैरेस शामिल है। इसके अलावा दो लिविंग रूम, दो बरामदे, सी-फेसिंग गार्डन, एक स्टाफ रूम और चार कार पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है। करीब 2,653 वर्ग फुट का विशाल टेरेस इस प्रॉपर्टी को और खास बनाता है।
लेआउट की बात करें तो Ground Floor पर living room, दो बेडरूम, डाइनिंग स्पेस और स्टोरेज के साथ किचन है। पहली मंजिल पर चार बेडरूम, चार बाथरूम, लिविंग एरिया और दो बालकनियां हैं। वहीं, दूसरी मंजिल पर बड़ा ओपन टैरेस दिया गया है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है।
मार्केट सूत्रों के अनुसार, इस प्रॉपर्टी में कई डेवलपर्स और हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स ने अपना इंररेस्ट दिखाया था। आखिरकार 22 अप्रैल 2026 को यह डील नोटंदास रियल्टी के साथ 221 करोड़ रुपये में फाइनल हुई।
इस हाई-प्रोफाइल ट्रांजैक्शन को अंतरराष्ट्रीय प्रॉपर्टी कंसल्टेंट JLL India ने अंजाम दिया। फिलहाल, JLL India, Notandas Realty और नानावती परिवार से इस डील को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
क्या है बंगले की History?
सूत्रों के मुताबिक, ‘लीला’ बंगला एक संयुक्त परिवार के रहने के लिए तैयार किया गया था, जहां एक समय में तीन पीढ़ियां एक ही छत के नीचे रहती थीं। मुंबई के जुहू में स्थित इस प्रॉपर्टी का नाम लीला नानावती के नाम पर रखा गया था। यह परिवार सर मनीलाल बालाभाई नानावती से जुड़ा रहा है, जिन्होंने 1936 से 1941 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक में उप-गवर्नर के रूप में सेवा दी थी।
एक सूत्र के अनुसार, इस बंगले को भी हेरिटेज का दर्जा मिला हुआ है, इसलिए इसे तुरंत गिराकर ऊंची इमारत नहीं बनाई जा सकती। हालांकि, नया मालिक इसे निजी निवास के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। भविष्य में अगर इसके हेरिटेज स्टेटस में बदलाव होता है, तो यहां किसी नए रिहायशी प्रोजेक्ट की संभावना बन सकती है।

