डेस्क: मुंबई में Splitsvilla 16 से चर्चा में आईं प्रीत सिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी शोक्ड हो गए। चेहरे पर लगी चोटें साफ बता रही है कि एक्ट्रेस के साथ भयानक हादसा हुआ है। वीडियों में आगे मॉडल प्रीत सिंह ने बताया कि उनके साथ मुंबई के एक क्लब में जबरदस्त मारपीट हुई, जिसके चलते उनका दांत तक टूट गया और तो और चेहरा और आंखों पर भी इतना गंभीर असर पड़ा कि उनका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया।
प्रीत ने कहा कि वह इस हादसे से काफी डर गई हैं और अभी तक सदमे में हैं। प्रीत सिंह के मुताबिक, वह अपनी एक दोस्त के साथ क्लब में बैठी थीं, तभी अचानक एक लड़की वहां आई और उनसे बहस करने लगी। लड़की ने सवाल उठाया कि उन्हें क्लब में एंट्री कैसे मिली। शुरुआत में यह सिर्फ कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया।
प्रीत ने बताया कि उस लड़की के साथ मौजूद एक युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनके चेहरे और आंखों में सूजन आ गई और दांत टूट गया। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

