उत्तर प्रदेश

मवेशियों के पास सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से ह/त्या…” सुबह में खून से लथपथ मिला श/व, कातिल बेसुराग

डेस्क: कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव में गुरुवार रात प्रवेश दुबे (62) अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, तभी उनके गले में धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो वृद्ध का रक्तरंजित शव देख भौंचक्के रह गए । तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर फॉरेंसिक एवं खोजी कुत्ता दल को भी बुलाया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस हत्या का कारण पता लगाने एवं हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवेश दुबे अपने पशुओं की देखभाल के लिए घर के बाहर बरामदे में सोते थे। विनोद कुमार ने घटना के संबंध मे परिवारजनों से भी बातचीत कर मामले में जानकारी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *