उत्तर प्रदेश

”मना करने पर जान से मारने की धमकी…” होटल में चल रहे S#X रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं रेस्क्यू

डेस्क: गौतमबुद्ध नगर जिले की बिसरख थाना पुलिस ने जीडीए कॉलोनी के एक होटल से कथित तौर पर संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 4 महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से होटल का मालिक फरार है।

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को को गौर सिटी के नजदीक स्थित जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल से देह व्यापार करने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 4 महिलाएं मिलीं जिनकी उम्र क्रमश: 21, 49, 24 और 21 वर्ष है।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि होटल का मालिक विजयनगर के डूंडाहेड़ा गांव निवासी रोहित कुमार रूप रामू उनसे जबरन देह व्यापार करवाता है और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं को उनके परिजनों के पास भेज दिया है जबकि होटल मालिक फरार है एवं उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *