अन्य

ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन सुगम बनाना पहली प्राथमिकता : ईश्वर मंडल 

दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने अपने क्षेत्रअंतर्गत स्थित कई निर्माणाधीन पुल निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। विधायक ईश्वर मंडल ने ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत राघोपुर पूर्वी पंचायत अधीन दुर्गापुर बलिया मुख्य सड़क डिहवार स्थान स्थित एवं राघोपुर उत्तरी पंचायत वार्ड 6 के राजपूत टोला में चल रहे पुलिस निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया के निर्माण को विकास की प्राथमिकता बताया हैं। उन्होंने पुल निर्माण में उच्च गुणवत्ता और सही सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के हर ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन सुगम बनाना ही उनकी पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पुल-पुलिया की आवश्यकता है. उसको लेकर अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा। इस दौरान विभागीय सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *