पटना में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाटलिपुत्र स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एक शख्स ने कार में बैठे मनोज भारती का कॉलर पकड़कर खींचा और मारपीट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विवाद गाड़ी के बकाया किराये को लेकर हुआ था। मनोज भारती के मुताबिक, घटना पुरानी है और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।


