बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर लघु सचिवालय में हेल्पलाइन नंबर स्थापित
बिजली आपूर्ति में बाधा आने पर नागरिक 01842-267271 पर करें संपर्क : उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा

हड़ताल अवधि के दौरान 24 घंटे सुचारू रूप से कार्य करेगी हेल्पलाइन

करनाल , 21 अक्टूबर। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा 22 से 24 अक्टूबर, 2026 तक घोषित तीन दिवसीय हड़ताल को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय में हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है। जिले के किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नागरिक हेल्पलाइन नंबर 01842-267271 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता जिले के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि उक्त हेल्पलाइन नंबर 22 अक्टूबर, 2026 को सुबह 7 बजे से आगामी तीन दिनों तक, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि के दौरान, 24 घंटे सुचारू रूप से कार्य करेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करवाएं, ताकि संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा बिजली आपूर्ति की स्थिति पर निगरानी रखते हुए नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


