अन्य

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय अनुसार 22 अप्रैल को दमन विरोधी दिवस मनाया गया 

दरभंगा। राजस्व कर्मचारी पर दमनात्मक कार्रवाई वापस लो

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय अनुसार 22 अप्रैल को दमन विरोधी दिवस के अवसर पर दरभंगा जिला के राजस्व कर्मचारियों ने समाहर्ता द्वारा 128 आंदोलनकारी राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है विरोध में पोलो फील्ड, लहेरियासराय से प्रदर्शन प्रारंभ होकर आयुक्त कार्यालय, आईजी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय, लहरिया सराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक गया। पुनः वापस होकर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा दमनात्मक संबंधी पत्र संख्या 127, 11.04.26 द्वारा सभी समाहर्ता को आंदोलनकारी राजस्व कर्मचारियों को निलंबित करने संबंधी पत्र को दहन किया गया। तत्पश्चात प्रदर्शन पुनः पोलो फील्ड पहुंचकर हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में रैली किया गया। रैली को संबोधित करते हुए बिहार राज्य और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा विगत 70 दिनों से बिहार राज्य के सभी राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर है। विगत दिनों तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री से तीन-तीन चक्र की वार्ता हुई। जिस बिंदुओं पर मंत्री जी के द्वारा समाधान कर दिया परंतु विभाग में बैठे अफसरशाही उस बिंदु पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री दीपक कुमार सिंह के साथ दिनांक 2 जून 2025 को लिखित सहमति पत्र विभाग द्वारा निर्गत किया गया। जिसमें सभी राजस्व कर्मचारियों को स्नातक का वेतनमान ग्रेड पे ₹2800, गृह जिला के अगल-बगल जिला में पदस्थापन, राजस्व कर्मचारी का पद नाम सहायक राजस्व अधिकारी सहित 17 सूत्री मांग पूरा नहीं किया जाता ऊपर से कर्मचारियों पर दमन का डंडा चलाया जा रहा है। बिहार के सभी राजस्व कर्मचारी एकजुट है। जब तक विभाग द्वारा मांग पूरा नहीं किया जाता है तब तक हमारे आंदोलन जारी रहेगा। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारी राजेश कर्मचारी का जितना दमन करेगी उतनी मजबूती के साथ बिहार के राजस्व कर्मचारी आंदोलन को तेज करेंगे। दरभंगा जिला कमेटी ने निर्णय लिया है यदि समाहर्ता दरभंगा हम लोगों का निलंबन आदेश वापस नहीं लेंगे तो पूरे बिहार के सभी आंदोलनकारी राजस्व कर्मचारी जिनकी संख्या 4000 है सभी दिनांक 28 अप्रैल को दरभंगा कुच करेगा तथा दमन के खिलाफ समाहर्ता दरभंगा के समक्ष आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन कर अपने आक्रोश का इजहार करेगा। रैली को रचना भारती खुशबू कुमारी संजीव कुमार मधुकर कुमार दिलीप कुमार दीपू कुमार ठाकुर अजय कुमार सुजीत कुमार राधेश्याम कुमार आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *