
दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा गैस आपूर्ति, वितरण प्रणाली सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं हो। बुधबार को 8101 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरित जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6318 बेनीपुर अनुमण्डल में 753 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1030 शामिल है। उन्होंने कहा सदर अनुमण्डल में 6428 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 901 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2885 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है। उन्होंने कहा इस प्रकार जिले में 22 अप्रैल को 10,214 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।
उन्होंने बताया 23 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 16,690 बेनीपुर अनुमण्डल में 2917 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5873 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है। आज बुधबार को 6 गैस एजेंसी एवं 09 विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज 11 विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों का एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है। जिला प्रशासन दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है कि धैर्य बनाए रखें अफवाहो पर ध्यान नहीं दें। उल्लेखनीय है वैवाहिक आदि कार्यक्रम में व्यक्ति विशेष घरेलू एलपीजी का उपयोग करते हैं,जो नहीं करना है। इससे राज्य में चल रहे एलपीजी की आपूर्ति के बैकलॉग की संख्या और बढ़ जाने की संभावना है। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियाँ अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है,उस व्यक्त्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे,जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व्यक्ति विशेष के द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में लोगों की उपस्थिति के संबंध में आकलन करते हुए तद्नुसार संबंधित तेल कंपनी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस की उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्त्ति विशेष के लिए रसोईया /कैटरर्स को आनुपातिक रूप से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए उपलब्ध कराया गया वाणिज्यिक गैस मात्र वैवाहिक कार्यक्रम हेतु में ही प्रयुक्त्त होंगे।
