अन्य

पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश की आलोक में लोन कैंप आयोजित

दरभंगा। जिलाधिकारी, कौशल कुमार के निर्देशानुसार प्रेक्षागृह, दरभंगा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन, उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लहेरियासराय में बैंकों द्वारा विशेष लोन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य इच्छुक उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप स्थापना हेतु पारदर्शी, निष्पक्ष,सहज एवं त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराना, उदघाटन दीप जलाकर किया गया। अधिकारियों ने बताया योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, अधिकाधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया है। शिविर में कुल 28 उपभोक्ताओं द्वारा ऋण प्राप्ति हेतु आवेदन जमा किया गया,जिनकी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र स्थापना पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता पर 30,000, 2 किलोवाट क्षमता पर 60,000 तथा 3 किलोवाट क्षमता पर 78,000 रूपये तक की सरकारी अनुदान/ सब्सिडी दी जा रही है। अभी तक जिले में 390 उपभोक्ताओं के घरों में इस योजना के तहत सोलर प्लेट संस्थापित किये गए हैं। जिला प्रशासन की अपील है इच्छुक घरेलू उपभोक्ता आगे आए और इस योजना लाभ उठाएं। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत, अजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता, प्रियंका कुमारी, एलडीएम, विकास कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (शहरी), विकास कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता दरभंगा (ग्रामीण), केशव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता बेनीपुर, अमोद कुमार सहित सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, दरभंगा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी व सभी संबंधित वेंडर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *