
दरभंगा। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के प्रदेश अध्यक्ष तौक़ीर अहमद ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पसमांदा समाज की जमीनी हकीकत, उनकी सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक चुनौतियों को विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
प्रदेश अध्यक्ष तौक़ीर अहमद ने बताया पसमांदा मुस्लिम महाज़ देशभर में उन वर्गों की आवाज़ बनकर कार्य कर रहा है, जो वर्षों से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े रहे हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित तबकों को मुख्यधारा से जोड़ना, शिक्षा को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पसमांदा आंदोलन समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है, जिसका लक्ष्य समाज के भीतर व्याप्त असमानताओं को समाप्त करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की राज्य सरकार पसमांदा समाज के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं बनाकर ठोस कदम उठाए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वस्त करते हुए कहा की बिहार सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।
