आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में मुलागुम्मी वॉटरफॉल में चार दोस्त घूमने और नहाने गई थीं। सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से तीन लड़कियां पानी में गिरकर डूब गईं।
मृतक :
– त्रिशा (17 वर्ष)
– रत्नाकुमारी (16 वर्ष)
– पवित्रा (16 वर्ष)
सभी जंबुवलासा गांव (हुकुमपेटा मंडल) की रहने वाली। चौथी साथी अंजलि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, उसकी हालत गंभीर।
स्थानीय लोगों ने अंजलि को बचाया। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।
