अन्य

दरभंगा में हैंडबॉल चयन ट्रायल सम्पन्न, एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हेतु खिलाड़ियों का चयन

दरभंगा। नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु हैंडबॉल विधा का चयन ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी, श्री परिमल ने बताया एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाना है। इस चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में शाहिद एन. हसन एवं अमित जायसवाल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर चयन किया। चयनित खिलाड़ियों की सूची जिला खेल कार्यालय द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को भेजी जाएगी तथा अंतिम परिणाम का प्रकाशन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

हैंडबॉल के लिए चयनित खिलाड़ियों को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, दरभंगा में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा संचालित इस केंद्र में खिलाड़ियों को निःशुल्क पठन पाठन, खेलकूद,भोजन एवं आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी दी के 6 अप्रैल को वुशू, 8 अप्रैल को बैडमिंटन एवं 9 अप्रैल को हैंडबॉल के लिए चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। रविंद्र सिंह, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, रूपाली वर्मा, कुमार अनुराग, ज्योति कुमारी, जीनत आरा एवं बलदेव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *