शनिवार की रात दिल्ली के चांद बाग इलाके में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, इमारत में आग के बीच फंसी महिलाओं ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चादर की मदद से दो वर्ष के बच्चे को लेकर कूदी महिला की जान बचाई। पांचवी मंजिल पर निखत (22), राशिदा (50), सोनी (25) और मासूम आसिफ (2) फंसे थे। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने अपनी गाड़ी पर लगी सीढ़ी की मदद से दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से आरिफा (28), फरहा (14), सुवाद (12) और दुवाद (10) को सुरक्षित निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
