अन्य

सांसद ने सुनी पीएम के मन की बात का 132 वा एपिसोड, वैश्विक संकट में संयम बरतने का किया आग्रह

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के हर विषय में रचनात्मक भाव छुपे रहते हैं। पीएम के मन की बात में वैश्विक संकट के समय संयम बरतने, अफवाहों से बचने की चर्चा को आत्मसात करने की जरूरत है। पीएम के मन की बात के 132 वे एपिसोड सुनने के बाद भाजपा सांसद, डा गोपाल जी ठाकुर जी उपरोक्त विचार व्यक्त किया।सांसद ने मन की बात में पांडुलिपि संरक्षण जल संरक्षण, जल संचय के मुद्दे पर किए गए चर्चा को जलवायु परिवर्तन के लिए एक दूरगामी संदेश बताते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय में संयम बरतने, अफवाहों से बचने पीएम सूर्य घर के विषय में जागरूकता लाने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने जैसे विषयों की चर्चा करते हुए कहा विश्व स्तर पर युद्ध तथा हलचल के बीच भारत का मजबूती से अपने स्टैंड पर खड़ा रहना हर देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। सांसद के साथ मन की बात सुनने बालों में जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा,सोहन चौधरी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *