अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

दरभंगा। बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में सामाजिक पहल,खेल, स्वास्थ्य सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया जो आम लोगों के लिए उपयोगी है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों में साहस,आत्मविश्वास जगाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा वैश्विक संकट के इस दौर में अफवाहों से बचने और एकजुट रहने का प्रधानमंत्री का संदेश बेहद महत्वपूर्ण है। इससे समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने जल संकट जैसे अहम मुद्दे पर भी ध्यान दिलाया है। गांव गांव में सामुदायिक प्रयासों से पुराने तालाबों की सफाई और वर्षा जल संचयन जैसे कार्य हो रहे हैं, जो सराहनीय हैं। ‘अमृत सरोवर’ अभियान के तहत देशभर में करीब 70 हजार सरोवर बनाए जाना एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और लोगों में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में भी एक सकारात्मक संदेश गया है कि देश हर संकट से जल्द उबर जाएगा। उन्होंने देशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *