डेस्क : IPL 2026 की शुरुआत शनिवार 28 मार्च से हो रही है और पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
टूर्नामेंट के मैच भारत के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे और हमेशा की तरह स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा। टीवी और OTT पर मैच देखने का मजा अलग है, लेकिन स्टेडियम में लाइव मैच देखने का अनुभव बिल्कुल अलग होता है।
IPL 2026 के टिकट कैसे बुक करें
IPL 2026 के टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन बुकिंग है। टिकट अलग-अलग चरणों में जारी किए जाते हैं और बड़े मैचों के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं। फैंस BookMyShow, Paytm Insider और District जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा IPL और फ्रेंचाइजी टीमों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी टिकट उपलब्ध होते हैं।
RCB vs SRH मैच के टिकट कहां मिलेंगे
IPL 2026 के पहले मैच RCB vs SRH के टिकट सिर्फ RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। फ्रेंचाइजी ने फैंस को चेतावनी दी है कि किसी अन्य वेबसाइट या व्यक्ति से टिकट खरीदने पर धोखाधड़ी हो सकती है। सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से खरीदे गए टिकट ही वैध माने जाएंगे और स्टेडियम में एंट्री मिलेगी।
कितनी है टिकट की कीमत
RCB और SRH के मैच के टिकट की शुरुआती कीमत 3,750 रुपये रखी गई है। वहीं इस मैच के सबसे महंगे टिकट की कीमत 47,000 रुपये तक है। प्लैटिनम लाउंज टिकट की कीमत 25,000 से 35,000 रुपये के बीच है, जिसमें फैंस को प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।
IPL 2026 के मैच कहां देखें
IPL 2026 के लाइव प्रसारण के अधिकार Star Sports Network के पास हैं। फैंस Star Sports के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में मैच देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
आज का मैच: RCB vs SRH
आज IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और दोनों टीमों के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, जबकि SRH की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी।
