डेस्क:दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरी राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। एक चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी इस आग में एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस त्रासदी के बाद अब दिल्ली सरकार और प्रशासन ने घटना की तह तक जाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, चार मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर मजिस्ट्रेट जांच में घटना के बारे में सूचित किए जाने के समय और दमकल विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जांच की जा रही है। मामले की प्रारंभिक जांच में इमारत के भूतल पर बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, सटीक कारण फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
